Posted on 30 Jan, 2018 3:11 pm

 
भोपाल : मंगलवार, जनवरी 30, 2018, 20:57 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए भक्तिमार्ग की महत्ता को स्थापित किया। उन्होंने जात-पात की भावना से ऊपर उठकर सच्चे मार्ग पर चलते हुए जनमानस को समाज कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सिखाया कि जो ईश्वर में श्रद्धा और भक्ति का भाव रखते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करता है, वही सच्चे अर्थों में महान होता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि संत रविदास की अमृत वाणी और जीवन दर्शन को अपनाने का निरंतर प्रयास करते रहें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent