Posted on 27 Jun, 2021 4:55 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जन-मानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणास्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंदमठ' है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ था।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश