Posted on 25 Jul, 2021 7:31 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले के ग्राम बड़ोखर में सड़क दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता घोषित की गई है। इनमें से जो संबल योजना के अंतर्गत पात्र पाए जाएंगे, उनके परिवार को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश