Posted on 13 Jan, 2017 8:59 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 13, 2017, 20:36 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। उन्होंने सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

श्री चौहान ने कहा है कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समभाव का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सूर्य की दिशा बदलने और ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व जीवन में मिठास घोलने और भाईचारे को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

आनंद उत्सव में शामिल हों

श्री चौहान ने कहा कि पर्व की भावना अनुसार सरकार ने आत्मिक आनंद की अनुभूति के लिए आनंद उत्सव का आयोजन किया है। उन्होंने नागरिकों से उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश