Posted on 03 Aug, 2020 9:13 am

मुख्यमंत्री श्री शिवराज  सिंह चौहान ने  प्रदेश के नागरिकों को रक्षाबंधन पर्व  की   बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संदेश में कहा है  कि कोरोना के दौर में रक्षाबंधन पर्व भी सावधानी से मनाने की  आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षाबंधन पर्व पर  प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेरी सभी बहनें स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुखी रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से कहा कि आपका भाई,  सभी माताओं ,बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण का कार्य पूरी ताकत से करता रहेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश