Posted on 30 Jul, 2021 4:58 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज सुबह कदंब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं।

कदम्ब के पौधे को कुछ जगह कदम के नाम से भी जाना जाता है। कदम के पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं।

कदंब के फूलों का अपना अलग महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश