Posted on 17 Oct, 2016 7:07 pm

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 17, 2016, 18:25 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री झारखंड श्री रघुबरदास और मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेन्द्र फड़नवीस का आज मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत किया।

श्री चौहान ने श्री फड़नवीस और श्री रघुबरदास को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री गरीब कल्याण एजेंडे पर चर्चा करने के लिये भोपाल आये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent