Posted on 07 Aug, 2021 10:57 am

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के जैवलिन थ्रो प्लेयर नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने खेल भले हारा हो लेकिन दिल जीता है। ओलंपिक खेलने गई भारतीय महिला हॉकी टीम की वे सदस्य जिन्होंने मध्यप्रदेश की हॉकी एकाडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उनके साथ ही अन्य सभी महिला खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह सम्मान निधि सम्मान पूर्वक प्रदान की जाएगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश