Posted on 18 Mar, 2018 8:33 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चेटी चंड पर श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव याद दिलाता है कि सद्कर्मों से विपदाओं का सामना किया जा सकता है। साथ ही यह भी शिक्षा देता है कि कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई रास्ता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व पूरे प्रदेश में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा और सामाजिक एकता की भावना और मजबूत होगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent