Posted on 03 Mar, 2018 8:40 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समाज के विभिन्न समुदायों के लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी, रंग गुलाल लगाया और होली के पकवानों का आनंद उठाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होली के परंपरागत गीत गाये और मंझीरा बजाया। सुबह से ही मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न वर्गों के लोगों का आना शुरू हो गया था। पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, मुख्यमंत्री निवास एवं सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा, भाजपा के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि होली मिलन समारोह में शामिल हुए थ।  

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent