Posted on 09 Feb, 2017 1:01 pm

 

भोपाल : गुरूवार, फरवरी 9, 2017, 12:15 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओंकारेश्वर में भगवान ज्योर्तिलिंग के सपत्नीक दर्शन किये। उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहां नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित आदि शंकराचार्य की प्राचीन गुफा के भी दर्शन किये। श्री चौहान ने यहां पर वृक्षारोपण किया तथा साधु संतो से भेंट की। इस मौके पर श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री यहां नर्मदा सेवा यात्रा एवं आदि शंकराचार्य के स्मरण प्रसंग पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हो रहे हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश