Posted on 28 Dec, 2016 4:08 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 28, 2016, 12:43 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व.पटवा ने मध्यप्रदेश की राजनीति को नयी दिशा दी थी। वे अजातशत्रु राजनेता थे और प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करते थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व.पटवा का सभी दल सम्मान करते थे। उनके बिना मध्यप्रदेश की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका देश के सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट स्थान था। वे अदभुत राजनेता थे। उनके जाने से देश और प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में आयी रिक्तता की भरपायी नहीं की जा सकती। श्री पटवा के बिना मध्यप्रदेश अधूरा है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.पटवा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश