Posted on 26 Sep, 2016 12:03 pm

भोपाल : सोमवार, सितम्बर 26, 2016, 11:31 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री कोमल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी.श्री कोमल सिंह लम्बे समय से बीमार थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा है कि स्व. कोमल सिंह अनुभवी प्रशासक तथा लोक रूचि की विषयों में गहरी समझ रखने वाले अधिकारी थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent