Posted on 27 Apr, 2017 3:29 pm

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 27, 2017, 15:23 IST
 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध अभिनेता और सांसद श्री विनोद खन्ना के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। स्वर्गीय विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय विनोद खन्ना ने अपने अभिनय से देशवासियों के दिलों पर राज किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश