मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई
Posted on 01 Sep, 2017 4:58 pm
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 1, 2017, 16:49 IST | |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने संदेश में कहा है कि ईदुज्जुहा ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का पर्व है। यह पर्व सबको साथ लेकर चलने, त्याग और बलिदान का पैगाम देता है। यह समाज में सहानुभूति और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व सच्चाई और दया के मूल्यों को बढ़ावा देने का अवसर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से ईदुज्जुहा के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश