Posted on 03 Aug, 2017 12:38 pm

 

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 3, 2017, 12:13 IST

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री श्री प्रभुदयाल गेहलोत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री गेहलोत ने सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने एक सात्विक कार्यकर्ता का जीवन जिया और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्रदेश के विकास में योगदान दिया। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent