Posted on 16 Sep, 2016 4:53 pm

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 16, 2016, 15:55 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने कहा कि डॉ. श्रोत्रिय ने हिन्दी आलोचना विधा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्यप्रदेश को कर्मस्थली बनाकर उन्होंने महत्वपूर्ण साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन किया जिनकी स्मृतियाँ हिन्दी पाठकों के मन में अमिट हैं।

श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent