Posted on 10 Mar, 2018 6:34 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 11 मार्च को दिल से कार्यक्रम में प्रदेशवासियों से आत्मीय संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी से शाम 6 बजे प्रसारित होगा। अपनों से अपनी बात का यह कार्यक्रम आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, दूरदर्शन मध्यप्रदेश, एफ.एम. रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण सोमवार 12 मार्च को सुबह 9.30 बजे दूरदर्शन मध्यप्रदेश और आकाशवाणी पर होगा।

उल्लेखनीय है कि दिल से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान हर माह दूसरे रविवार को सम-सामयिक विषयों पर प्रदेशवासियों के साथ आत्मीय संवाद करते हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent