Posted on 02 Apr, 2017 5:53 pm

 

भोपाल : रविवार, अप्रैल 2, 2017, 17:34 IST

 

रायसेन जिले में 'नमामि देवि नर्मदे'- सेवा यात्रा तीन अप्रैल को केतोघान, उड़िया होते हुए ग्राम बोरास पहुँचेगी। ग्राम बोरास में नर्मदा अष्टक, जन-संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जन-संवाद शाम 5 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम बोरास में जन-संवाद में भाग लेंगे। श्री चौहान के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले, प्रख्यात गजल गायक श्री तलत अजीज, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कामन्टेटर श्री सुशील दोषी, आचार्य श्री धीरजानन्द अवधूत, आचार्य श्री विमलानन्द अवधूत और आचार्य श्री गुणेद्रांनन्द अवधूत जन-संवाद में शामिल होंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश