Posted on 01 Apr, 2017 7:54 pm

भोपाल : शनिवार, अप्रैल 1, 2017, 19:45 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा राज्य शासन को देय लाभांश राशि 111 करोड़ 44 लाख रूपये का चेक सौंपा गया। इस मौके पर वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, निगम के अध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद शर्मा और अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खांडेकर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निगम की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। बताया गया कि निगम द्वारा पहली बार 100 करोड़ रूपये से अधिक का लाभांश दिया गया है। निगम लाभ की स्थिति में हैं तथा वन विभाग के माध्यम से लगभग 40 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित किया गया है।

इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री रवि श्रीवास्तव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अनिमेष शुक्ला भी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश