मुख्यमंत्री श्री चौहान 7 जुलाई को नगर विकास पर्व में शामिल होंगे
Posted on 04 Jul, 2018 5:32 pm
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सागर जिले की नगर पालिका मकरौनिया बुजुर्ग में 7 जुलाई 2018 को 'नगर विकास पर्व 2018' में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास तथा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जायेगा। प्रदेश में 16 स्थानों पर इस कार्यक्रम में हो रहे कार्यो के ई-लोकार्पण का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश