Posted on 10 Oct, 2017 8:06 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी अमेरिका पहुंचेंगे। श्री चौहान को पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता के बतौर संबोधन के लिये आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अमेरिका के लिये रवाना होंगे और 27 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे।

भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्म-शताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है।

इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपति भाग लेंगे। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent