Posted on 22 Jun, 2019 10:51 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के माइनर ऑपरेशन के बाद उन्हें शासकीय हमीदिया अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ पूर्णत: स्वस्थ हैं।

मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने बताया कि प्रात: नौ बजे माइनर ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गौर एवं एनेस्थिसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल ने उनका सफल ऑपरेशन किया।

मंत्री डॉ. साधौ ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्णत: स्वस्थ हैं। वे अस्पताल में दाखिल होने के लिये आते समय और उपचार के उपरांत निवास रवाना होते समय चिकित्सा कक्ष से वाहन तक पैदल चलकर आये। उन्होंने डीन गाँधी मेडीकल कॉलेज, ऑपरेशन टीम के डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार माना।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent