Posted on 26 May, 2019 6:05 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह चौहान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री प्रेम सिंह चौहान का कल मुंबई में बीमारी के दौरान निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री नाथ आज सुबह स्व. श्री प्रेम सिंह चौहान के साकेत नगर स्थित निवास पर पहुँचे। उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent