Posted on 04 Jan, 2019 8:13 pm

 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की बड़ी बहन श्रीमती ललित कुमारी ऋषि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय श्रीमती ललित कुमारी ऋषि का आज भोपाल में शाम 5.00 बजे निधन हो गया था।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​