Posted on 14 Mar, 2017 3:26 pm

 

आपसी भाई चारे-सदभाव की परंपरा बनी रहे- मुख्यमंत्री श्री चौहान 

 

भोपाल : मंगलवार, मार्च 14, 2017, 13:37 IST
 

रंगों का त्यौहार होली मध्यप्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में रंगों से सराबोर होकर सबके साथ होली खेली।

श्री चौहान को होली की बधाई देने मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक पहुँचे। मुख्यमंत्री ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली रंगों और उल्लास का त्यौहार है। रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और देश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आये। लोगों में स्नेह, सदभाव और भाईचारा बना रहे। होली के रंग बिखरते रहे।

विशेष आमंत्रित वृंदावन की हरि आध्यात्म संस्था ने राधा-कृष्ण रासलीला की मनोहारी प्रस्तुति भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नृत्य दल की प्रमुख सुश्री भावना सारस्वत एवं अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश