Posted on 19 Aug, 2018 6:33 pm

राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्ग की चिंताओं का हमेशा ख्याल रखा है। कमजोर वर्ग के लोगों को समय पर मदद देने के लिये मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना शुरू की गई है। प्रदेशभर में इसका लाभ जरूरतमंदों को मिला है।

भिण्ड जिले के गाँव इटायदा के रहने वाले महिपाल सिंह कुशवाह का कुछ समय पूर्व असमय निधन हो गया। इस घटना से परिवार पर विपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा। महिपाल अपने परिवार के मुखिया होने के साथ-साथ परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से उनकी पत्नी रेखा कुशवाह की चिंता अत्यधिक बढ़ गई थी।

मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में महिपाल सिंह कुशवाह का पंजीयन था। इस कारण उनकी मृत्यु होने पर परिवार को उनकी अंत्येष्टि के लिये 5000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इसके बाद योजना में परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता भी प्राप्त हुई है। आज उनका परिवार राज्य सरकार की इस योजना से मिली राशि से आर्थिक कठिनाइयों से लड़ने में सक्षम हो गया है।

शिवपुरी जिले मेंमहेन्द्र मिश्रा और राजेन्द्र रावत के असमय निधन से दोनों के परिवार के लिये दु:ख की घड़ी में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना सहारा बनी है।

जिले के ग्राम करसेना निवासी महेन्द्र मिश्रा और ग्राम मुढ़खेड़ा निवासी राजेन्द्र रावत का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था। निधन के बाद दोनों परिवारों के सामने असहनीय आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। महेन्द्र और राजेन्द्र असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक के रूप में संबल योजना में पंजीकृत थे। इस कारण योजना में दोनों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्राप्त हुई है। संकट की घड़ी में मिली इस मदद से दोनों परिवारों को काफी हद तक राहत मिली है।


सक्सेस स्टोरी (भिण्ड, शिवपुरी)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent