Posted on 01 Dec, 2016 7:33 pm

भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 1, 2016, 18:38 IST
 

विश्व एड्स दिवस पर भोपाल की एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई ने जयप्रकाश चिकित्सालय से विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में एड्स से बचाव के संदेशों की तख्तियों से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना काफिला रोककर भाग लिया और एड्स बचाव का संदेश हाथों में लेकर रैली के साथ चलकर लोगों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एड्स से बचाव ही उसका इलाज है। लोग जागरूक बने और दूसरों को जागरूक बनाने में सहभागी भी बने।

इसके पूर्व रैली को पार्षद श्रीमती सरोज जैन और संयुक्त संचालक डॉ. यू.सी. यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. वीणा सिन्हा, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के उप संचालक श्री प्रशांत मलैया और डॉ. एन.यू. खान भी उपस्थित थे।

डॉ. वीणा सिन्हा ने बताया कि एड्स दिवस पर सामुदायिक केन्द्र बैरसिया क्षय रोग चिकित्सालय, सिविल अस्पताल बैरागढ़ और काटजू अस्पताल से भी रैली निकाली गई। लोगों को जागरूक करने के लिये एड्स पर कार्यशाला और रक्तदान शिविर भी किया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश