मुख्यमंत्री और जनसंपर्क मंत्री ने दतिया जिले के हादसे पर किया शोक व्यक्त
Posted on 05 Apr, 2017 9:24 pm
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 5, 2017, 18:00 IST | |
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के सेवढ़ा के एक मकान में हुई विस्फोट की दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दुर्घटना में राज्य शासन ने मृतक के परिजन के लिए 2-2 लाख और गंभीर घायलों के उपचार के लिए 50-50 हजार रूपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से दुर्घटना के तत्काल बाद मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री डॉ. मिश्रा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवढ़ा की इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता के लिए तत्काल राशि मंजूर की। दतिया जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर रवाना हुए। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश