मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
Posted on 27 Jan, 2017 9:02 pm
फरवरी माह के लिये शक्कर और नमक का आवंटन
|
|
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 27, 2017, 17:22 IST | |
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लिये फरवरी माह के खाद्यान्न, शक्कर और नमक का आवंटन कर दिया गया है। आवंटन 31 जनवरी तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने यह जानकारी दी। आयुक्त द्वारा बताया गया कि 13 जनवरी-2017 की स्थिति में समग्र पोर्टल पर सत्यापित पात्र परिवारों और सदस्यों की संख्या को आधार मानते हुए कुल एक करोड़ 14 लाख 90 हजार 757 परिवार के लिये एक करोड़ 14 लाख 90 हजार 757 किलोग्राम शक्कर और नमक का आवंटन किया गया है। दिसम्बर माह के वितरण से शेष बची मात्रा का समायोजन कर एक लाख 9 लाख 68 हजार 342 किलोग्राम शक्कर और एक करोड़ 8 लाख 99 हजार 759 किलोग्राम नमक का आवंटन माह फरवरी के लिये किया गया है। आवंटन की जिलेवार, निकायवार और दुकानवार जानकारी समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवारों को एक किलोग्राम शक्कर 20 रुपये किलो की दर से और एक किलोग्राम नमक एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया जायेगा। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश