Posted on 30 Jan, 2017 9:45 pm

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 18:50 IST

 

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह से सैन्य अधिकारियों ने भेंट कर प्रदेश में अधोसंरचना विकास और जन-कल्याण के लिए जारी कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा की। चौदह सैन्य अधिकारियों का यह समूह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन विषय पर प्रशासन अकादमी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहा है।

मेजर जनरल श्री सुनील श्रीवास्तव तथा ब्रिगेडियर श्री के.पी. सिंह के नेतृत्व में मंत्रालय आए सैन्य अधिकारियों को मुख्य सचिव ने नर्मदा सेवा यात्रा, कौशल उन्नयन के लिए जारी कार्यक्रमों एवं डिजिटल गतिविधियां की जानकारी दी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश