Posted on 27 Jun, 2016 8:00 pm

मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने प्रदेश में पदस्थ वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 परीविक्षाधीन अधिकारियों के राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशासन अकादमी में दस सप्ताह के इस प्रशिक्षण सत्र में राज्य के सामाजिक आर्थिक परिदृश्य, प्रदेश में लागू अधिनियम, प्रशासनिक कार्य-प्रणाली, राज्य क्रियान्वित प्रमुख योजनाओं तथा नवाचारों से अवगत करवाया जायेगा।

मुख्य सचिव श्री डिसा ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा बहुत से अधिकार और दायित्व देती हैं। इसलिये व्यवहार में विनम्रता, जन-सामान्य के समय के प्रति संवेदनशीलता, आचरण की शुचिता और निरंतर परिश्रम की प्रवृत्ति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में अपने आदर्श, आशावादिता और प्रतिबद्धता पर अडिग रहना जरूरी है। मुख्य सचिव ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रदेश के प्रशासनिक वातावरण और शासन की प्राथमिकताओं से भी अवगत करवाया।

प्रशासन अकादमी की महानिदेशक श्रीमती कंचन जैन तथा कोर्स डायरेक्टर श्री अशोक भाटिया ने भी संबोधित किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent