Posted on 08 Aug, 2016 9:01 pm

14 हजार महिला कार्यकर्ताओं को मिलेंगे टेबलेट 

भोपाल : सोमवार, अगस्त 8, 2016, 18:16 IST
 

राज्य शासन ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ऑनलाइन संधारण के लिये एक 'अनमोल' शीर्षक एप तैयार किया है। अनमोल के संचालन के लिये प्रदेश की 14 हजार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टेबलेट दिये जायेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के जिलों में क्रियान्वित किया जायेगा।

प्रदेश में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उठाये गये कदम के तहत इस एप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर तत्काल जानकारी संधारित की जायेगी। योग्य दम्पतियों को दी गई परिवार कल्याण सेवाएँ, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा बच्चों के टीकाकरण सेवाओं की सतत निगरानी की जायेगी। हितग्राही का आधार नम्बर दर्ज होने पर कभी भी, कहीं भी दी गई सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश