महिला दिवस पर 16 महिला वनकर्मियों का सम्मान
Posted on 08 Mar, 2017 4:05 pm
भोपाल : बुधवार, मार्च 8, 2017, 16:00 IST |
|
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दक्षिण वन मंडल पन्ना में 16 महिला वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने कई मौके पर अपनी जान की परवाह न कर वन सम्पदा सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य किया है। मुख्य वन संरक्षक श्री के.एस. अलावा ने एक कार्यक्रम में सहायक ग्रेड-3 श्रीमती सुषमा उईके, श्रीमती अनुराधा विश्वकर्मा, वन रक्षक श्रीमती सुनीता प्रजापति, कु. प्रवीणा पाठक को साहस पूर्ण उल्लेखनीय कार्य के लिये शॉल और डायरी भी भेंट की। सम्मान पाने वाली वनकर्मी विभिन्न वन परिक्षेत्रों में पदस्थ हैं। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश