Posted on 23 Apr, 2018 2:33 pm

 

मराठी साहित्य अकादमी ने 'राजकवि भास्कर रामचन्द्र ताम्बे' के नाम से मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन और मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए दिये जाने पुरस्कार हेतु साहित्यकारों से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। साहित्यकारों को आवेदन के साथ इन विषयों पर 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2016 के बीच मराठी मुद्रित/प्रकाशित पुस्तके हुई हों, की तीन-तीन प्रति अकादमी में जमा करना होंगी। चयनित साहित्यकारों को पुरस्कार के रूप में 51-51 हजार रूपये और प्रशस्ति-पत्र दिये जायेंगे।

अकादमी के निदेशक श्री अश्विनी खरे ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों से भी आमंत्रित किये गये हैं। अन्य भाषाओं से मराठी में अनुदित कहानियां भी जमा कराई जा सकती है। पुरस्कार से संबंधित अन्य विवरण अकादमी की वेबसाईट www.marthiacademymp.in पर देखा जा सकता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश