Posted on 25 Dec, 2018 10:46 am

 

केन्द्रीय मंत्रालय से लगातार की गई चर्चा के बाद मध्यप्रदेश में यूरिया के रैक्स की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अब प्रतिदिन 8 से 10 रैक्स यूरिया पहुँच रहा है। रबी सीजन में दिसम्बर अंत तक किसानों के लिए पहुँचने वाली यूरिया की मात्रा 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन तक हो जाएंगी।

आबंटित यूरिया का वितरण किसानों को उचित तरीके से हो सके इसके लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टर्स को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं।

रबी सीजन में बोनी की स्थिति

प्रदेश में इस वर्ष अब तक 46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूँ की बोनी की गई है। दलहन फसलों में किसानों द्वारा करीब 41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की गई है। करीब 9 लाख 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन फसल की बुआई किसानों द्वारा की गई हैं। इस वर्ष अब तक रबी सीजन में कुल 97 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा बोवनी की गई है। किसान कल्याण विभाग के मैदानी अमले द्वारा किसानों को सम-सामयिक कृषि संबंधी सलाह दी जा रही हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​