Posted on 30 Jan, 2017 9:53 pm

 

90 टन भोल पत्थर जप्त : 24 वाहन को राजसात करने के आदेश 

 

भोपाल : सोमवार, जनवरी 30, 2017, 19:25 IST

 

मंदसौर जिले में खनिज के अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्यवाही के दौरान 90 टन अवैध भोल पत्थर जप्त किया गया। साथ ही अवैध परिवहन करने वाले 24 जप्त वाहनों को राजसात करने के आदेश जिला कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने दिये। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।

मंदसौर जिले में आज दोपहर में राजस्व अमले में ग्राम मुल्तानपुर और ग्राम कनघट्टी खदानों में छापा मारकर क्रमश: 50 और 40 टन अवैध भोल पत्थर जप्त किया। मुल्तानपुरा से भोल खनिज का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर को भी जप्त किया है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जाँच की जा रही है।

जिले में अवैध रूप से परिवहन करने वाले 24 वाहनों को भी जप्त किया गया। इन सभी प्रकरणों में वाहनों को राजसात करने के भी आदेश जिला कलेक्टर ने जारी किये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent