मंत्रीगणों ने दी विजयादशमी पर शुभकामनाएँ
Posted on 29 Sep, 2017 4:47 pm
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2017, 19:02 IST |
|
वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन और स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने विजयादशमी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी हमें सत्य और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विजयादशमी का पर्व सद्भाव के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश