Posted on 02 Apr, 2018 8:45 pm

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर भारत बंद आव्हान के दौरान ग्वालियर और उसके आसपास के क्षेत्र में हुई घटनाओं की वस्तु-स्थिति से अवगत कराया। श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर शहर और उसके आसपास डबरा, भिण्ड, मुरैना क्षेत्र में हुई झड़पों और निर्मित घटनाचक्र के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।

मंत्री श्रीमती माया सिंह इन शहरों और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने इन शहरों के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिकों से सम्पर्क कर क्षेत्र में शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने अंचलवासियों से भी शांति और सदभाव का वातावरण बनाये रखने को कहा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent