मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा पटवा जी का निधन अपूरणीय क्षति
Posted on 28 Dec, 2016 4:02 pm
भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 28, 2016, 13:53 IST | |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हम सभी लोग बेहद दु:खी हैं। वे एक कुशल प्रशासक, योग्य राजनेता और भाजपा के स्तंभ थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश