मंत्री श्री बिसेन ने बालाघाट में फटाका फेक्ट्री में हुई घटना पर दु:ख व्यक्त किया
Posted on 07 Jun, 2017 6:38 pm
भोपाल : बुधवार, जून 7, 2017, 18:07 IST | |
किसान-कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट जिले के खजेरी में फटाका फेक्ट्री में हुई आगजनी की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। श्री बिसेन को आज देवास में उक्त घटना की जानकारी मिलने पर वे तत्काल बालाघाट के लिये रवाना हो गये। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। श्री बिसेन ने बताया कि शाम 5.30 बजे तक घटना-स्थल से 17 शव निकाले जा चुके हैं। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश