Posted on 08 Jul, 2017 3:17 pm

 

भोपाल : शनिवार, जुलाई 8, 2017, 16:33 IST

 

 

ऊर्जा मंत्री और भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस जैन ने आज स्काउट एंड गाइड के मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आम, नीम, अशोक आदि के पौधे रोंपे तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण लगातार होना चाहिये। श्री जैन ने पौधों से वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने को भी कहा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा 'गुटटू, स्काउट के राज्य आयुक्त श्री डी.एस. राघव, राज्य सचिव श्री आलोक खरे, मुख्यालय आयुक्त श्री आर.डी. सोंलकी, सहायक राज्य आयुक्त श्री राजीव जैन, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री बी.एल.शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त श्रीमती सी.के. उपाध्याय ने भी पौधरोपण किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent