मंत्री श्री पवैया और राज्य मंत्री श्री आर्य ने किया भास्कर समूह के श्री रमेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त
Posted on 12 Apr, 2017 5:39 pm
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 12, 2017, 17:27 IST | |
उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने भास्कर समूह के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री पवैया ने कहा है कि श्री अग्रवाल का पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाकर इस क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लाल सिंह आर्य ने भी श्री रमेश चन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री पवैया और श्री आर्य ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश