मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे ने निवास परिसर में पौधे लगाये
Posted on 07 Mar, 2017 4:59 pm
भोपाल : मंगलवार, मार्च 7, 2017, 15:36 IST |
|
खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं श्रम मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे ने श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास परिसर में आम, सुरजना, मुनगा, करोंदा आदि के पौधों को लगाया। मंत्री श्री धुर्वे ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पौधे लगाने के समय पौधों की समुचित देख-रेख करने की बात भी कही। मंत्री श्री धुर्वे ने महिला-बाल विकास विभाग के उपयोगी फलदार पौधे लगाने के पंचवटी से पोषण अभियान की सराहना की। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश