Posted on 18 Aug, 2017 3:17 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2017, 13:00 IST

 

 कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी.मीना ने आज मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय,क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण में अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के.सिंह, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल तथा मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश