मंत्रालय के समीप पार्क में होगी सदभावना दिवस प्रतिज्ञा
Posted on 16 Aug, 2017 5:16 pm
भोपाल : बुधवार, अगस्त 16, 2017, 17:08 IST | |
भारत सरकार के निर्देशानुसार 18 अगस्त 2017 को सदभावना दिवस मनाया जायेगा। मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 18 अगस्त को प्रात: 11 बजे सदभावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। बारिश होने की स्थिति में विंध्याचल एवं सतपुडा भवन में पृथक से एवं मंत्रालय में पाचवीं मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक 506 में प्रतिज्ञा दिलायी जाएगी। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश