Posted on 21 Dec, 2016 6:30 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 21, 2016, 17:56 IST
 

भोपाल संभाग में 16 लाख 2 हजार हैक्टेयर में रबी की वौनी हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में 105 प्रतिशत है। यह जानकारी आज कृषि विभाग द्वारा संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय कृषि समीक्षा बैठक में दी गई। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में संयुक्त संचालक कृषि़, सहकारिता, उघानिकी, मतस्य पालन और एम.पी.एग्रो के अधिकारी मौजूद थे।

संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि पिछले वर्ष 20 दिसम्बर तक संभाग में 15 लाख 20 हजार हैक्टेयर में रबी फसल की बोनी हुई थी। इस वर्ष अब तक संभाग में 16 लाख 2 हजार हैक्टेयर मे रबी फसल की बोनी हो चुकी है जो पिछले वर्ष की तुलना में 84 हजार हैक्टेयर अधिक है।

इसी प्रकार पिछले वर्ष कृषि विभाग से 1 लाख 70 हजार क्विंटल रबी फसल का बीज किसानों द्वारा लिया गया था। इस वर्ष अब तक 2 लाख 5 हजार क्विंटल रबी फसल का बीज संभाग के किसानों द्वारा लिया जा चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने संयुक्त संचालक कृषि को किसानों की समास्याओं का फीडबैक आनलाईन प्राप्त करने के लिए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने को कहा। उन्होनें कहा कि कृषि संयुक्त संचालक कृषि अपने विभाग के मैदानी अमले को दायित्व सौंपे कि वह अपना प्रतिवेदन एस.ए.डी.ए. को एस.ए.डी.ए. उप संचालक कृषि को उप संचालक कृषि संयुक्त संचालक को और संयुक्त संचालक कृषि संभागायुक्त को प्रत्येक माह के 10 तारीख तक सौपेगें। संभागायुक्त श्री अजातशत्रु ने कहा कि किसानों की फसल, फसल बीमा अथवा अन्य सभी समस्याओं को इसमें शामिल किया जाये। एक प्रपत्र तैयार करें। यह पूरी प्रक्रिया आन लाईन पेपर लैस बनाये।इसमें जिम्मेदारों को तुरन्त आदेशित करें।

संभागायुक्त श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव ने फाईव इयर प्रोग्रेस की जानकारी के साथ अगली बैठक में आने के लिए कृषि और कृषि से जुडे सभी विभागों के संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ट्रेक्टर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बुदनी सहित संभाग में कृषि, पशुपालन पर राष्ट्रीय शोध संस्थान है। इन शोध संस्थान की प्रविधियों तकनीक से किसानों को लाभांवित करने का प्लान तैयार कर उसको अमल में लायें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश