भोपाल शहर में आज 23 स्थान पर विद्युत शिविर लगेंगे
Posted on 06 Jun, 2017 7:15 pm
भोपाल : मंगलवार, जून 6, 2017, 18:51 IST | |
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 7 जून को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिये भोपाल शहर में शिकायत निवारण शिविर लगाये जाएंगे। जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शहर संभाग पूर्व में इण्डस्ट्रियल गेट, अयोध्या, करोंद, आनंद नगर, भानपुर, चांदबड़, शहर संभाग उत्तर में इन्द्रविहार, बैरागढ़, सुल्तानिया, छोला, इमामीगेट, बस-स्टेण्ड, सिटी कोतवाली, शहर संभाग पश्चिम में विद्या नगर, वल्लभ नगर, शाहपुरा, शक्ति नगर और शहर संभाग दक्षिण में जहाँगीराबाद, एम.पी. नगर, अरेरा कॉलोनी, कोटरा, भदभदा एवं टी.टी. नगर में शिविर का आयोजन होगा। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश