Posted on 23 Jan, 2018 2:51 pm

 

सिगडोनी ग्राम ,हिण्डोरिया पंचायत बंडा सागर निवासी भूरी बाई के वर्षों का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने महीनों में पूरा कर दिखाया है। भूरी बाई गरीबी रेखा के नीचे जीवयापन कर रही एक असहाय महिला है। उसका सदा से एक सपना था कि उसका अपना पक्का मकान हो। उसके आर्थिक हालात ऐसे नहीं थे कि वह पक्का मकान बनवा सके।

भूरी बाई ने पक्के मकान का सपना छोड़ ही दिया था की तभी प्रधानमंत्री आवास योजना ने उसे आस बंधाई और उसे पक्के मकान की मालकिन बना दिया। भूरी बाई को पता चला कि सरकार की एक योजना ऐसी है जिससे उनको पक्के मकान में रहने का सुख प्राप्त हो सकता है। उन्होंने तुरन्त पंचायत से जानकारी लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीयन करवाया। कुछ समय बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया। जिसकी राशि समय-समय पर उनके खाते में आना प्ररंभ हो गयी। उस राशि से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार करवाया।

आखिरकार भूरी बाई का अपना पक्का मकान बन ही गया। अब भूरी बाई खुशी-खुशी अपने पक्के मकान में रहती है और प्रधानमंत्री आवास योजना को धन्यवाद देती है कि उसके सिर पर इस योजना के कारण पक्की छत है।

सक्सेस स्टोरी (सागर)

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent