Posted on 17 Jan, 2017 3:51 pm

 

भोपाल : मंगलवार, जनवरी 17, 2017, 15:24 IST

 

सैनिक कल्याण कर्यालय भोपाल एवं हेडक्वार्टर पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया के तत्वावधान में 'भूतपूर्व सैनिक रैली' 22 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से 3 ई एम ई सेंटर िस्थत जीत स्टेडियम, बैरागढ़ में होगी। सैना रैली का आशय सैन्य क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को आमंत्रित कर उनकी कठिनाइयों को जानना तथा निराकरण की दिशा में कार्रवाई करना होता है।

रैली स्थल पर केन्टीन सामग्री, पेंशन सेल, अभिलेख कार्यालय, ईसीएचएस की सुविधा, मेडिकल कैंप, नौकरी में आरक्षण संबंधी जानकारी के अलावा राज्य सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवायी जायेगी।

रैली स्थल पर पहुँचने के लिए वाहन एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। पंजीकृत सैन्य परिवारों को वाहन व्यवस्था संबंधी जानकारी एस.एम.एस. के जरिये उनके मोबाईल पर दी जायेगी।

 

सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल कर्नल डी.सी. गोयल ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा एवं होशंगाबाद में निवासरत् भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीर नारियों से आग्रह किया कि रैली में अवश्य शामिल हो।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश